फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे से जनजीवन प्रभावित, थमी वाहनों की रफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कानपुर देहात। गत दिवस हुई बारिश के बाद शुरू हुए कोहरे से जन जीवन प्रभावित हो गया है। कोहरे का असर रविवार को यातायात पर भी देखने को मिला। एक ओर जहां सड़क यातायात प्रभावित हुआ वहीं रेल यातायात पर भी इसका असर देखने को मिला। कोहरे के कारण धूप न निकलने से सर्दी व गलन फिर से बढ़ गई।


पिछले एक पखवाड़े में दो-तीन बार हुई बारिश के बाद जहां मौसम कुछ सामान्य हुआ था। रविवार सुबह घने कोहरे ने एक बार लोगों को फिर से सर्दी का अहसास करा दिया। सर्दी व गलन बढ़ने से जनजीवन प्रभावित हुआ है। धूप न निकलने के कारण जहां सड़कों व बाजारों में सन्नाटा देखने को मिला वहीं इसका असर सड़क यातायात के साथ ही रेलवे पर भी पड़ा। कोहरे के कारण हाईवे पर वाहनों की रफ्तार थमी रही, जबकि अधिकांश ट्रेने विलंबित होने से यात्रियों को घंटों स्टेशन पर ही गुजारने पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन



झींझक प्रतिनिधि के अनुसार कोहरे के कारण डाउन की ऊंचाहार एक्सप्रेस 4 घंटे, फफूंद-कानपुर मेमों एक घंटे, शिकोहाबाद कानपुर मेमो एक घंटे, टूंडला कानपुर मेमो एक घंटा, मुरी एक्सप्रेस एक घंटे तथा महानंदा एक्सप्रेस आधा घंटा लेट रही। जबकि अप की कानपुर टूडला मेमो एक घंटे, दोपहर 4 बजे आने वाली कानपुर टूंडला मेमों एक घंटे, अप की मुरी एक्सप्रेस 5 घंटे तथा महानंदा एक्सप्रेस अनिश्चितकालीन देरी से चल रही है। ट्रेनें विलंबित होने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा और घंटों स्टेशन पर ही बिताने पड़े। स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे नसीरपुर के दीपक, लगरथा के सुभाष, खितारी के दिनेश, पिलख के मोहित आदि ने बताया कि ट्रेनें घंटों देरी से चल रही हैं। स्टेशन अधीक्षक झींझक वेद प्रकाश ने बताया की कोहरे के कारण प्रत्येक स्टेशन के बीच लगे फाग सिग्नल चालू है ट्रेनों को धीमी गति से गुजारा जा रहा है।




कोहरे से जनजीवन प्रभावित, थमी वाहनों की रफ्तार
धूप न निकलने से दिन में सर्दी भी बढ़ी
देरीं से चलीं पैसेंजर और एक्सप्रेस ट्रेेनें

फोटो संख्या 17एकेबीपी02- झींझक स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री
फोटो संख्या 17एकेबीपी03- हाईवे पर लाइट जलाकर रेंगते वाहन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें