छिबरामऊ। नगर के राजकीय महिला चिकित्सालय में राज्य कर्मचारी शिक्षक अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में बैठक हुई, जिसमें पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर आंदोलन की रणनीति पर चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए मंच के संयोजक व राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार सविता ने कहा कि सोमवार की सुबह 11 बजे से कलक्ट्रेट परिसर में धरना दिया जाएगा। दोपहर 3 बजे पुरानी पेंशन की बहाली की मांग से संबंधित मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा जाएगा।
जिला उपाध्यक्ष राहुल मिश्रा ने कहा कि पेंशन विहीन साथियों के प्रति प्रदेश सरकार का रवैया बेहद निराशाजनक है, जिसका परिणाम आने वाले चुनाव में सरकार को भुगतना पड़ेगा।
बीईओ सुनील कुमार दुबे की अध्यक्षता एवं बीएच डब्ल्यू संघ के जिलाध्यक्ष एनएस त्रिपाठी के संचालन में हुई बैठक में प्राथमिक शिक्षक संघ की जिला मंत्री चंद्रलता त्रिपाठी, ब्लाक अध्यक्ष अनूप मिश्रा, राजेश पाठक, मुनीष गुप्ता, प्रभात दुबे, राजेश दुबे, अनिल मिश्र, महेशचंद्र शुक्ला, विकास दुबे, मधुबाला पांडेय, राकेश बाबू शुक्ला, माधुरी दीक्षित, बदन सिंह, शेर सिंह, मृदुल दुबे, अखिलेश, धरमवीर सिंह, रजनीश सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।