फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1517 लोगों को लेकर कन्नौज पहुंची श्रमिक एक्सप्रेस, वसूला गया 540 रुपये किराया, भूखे यात्री केले और ब्रेड पर टूट पड़े

Thu, 14 May 2020 12:35 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
1517 लोगों को लेकर कन्नौज पहुंची श्रमिक एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
1517 लोगों को लेकर गुरुवार को श्रमिक एक्सप्रेस कन्नौज पहुंची। प्रदेश के करीब 25 जनपद गोरखपुर, अमरोहा, इटावा, रामपुर, मुरादाबाद, बिजनौर, बरेली शामली, बागपत, सहारनपुर औरैया के लोगों को रोडवेज बसों से गृह जनपद भेजा गया।
विज्ञापन


वहीं गाजीपुर, बनारस, रायबरेली आदि जिले के लोग बस न मिलने पर भटकते रहे। अफसरों ने बाद में और बसें मंगवाई। जिले के 146 लोगों को क्वारंटीन सेंटर ले जाकर थर्मल स्क्रीनिंग की गई।

यहां डीएम और एसपी से लेकर कई अधिकारी तैनात रहे। अफसर स्टेशन पर सामाजिक दूरी का पालन कराते नजर आए। बसों में पहले बैठने को लेकर भगदड़ मच गई। लोगों ने बताया कि ट्रेन में उनसे 540 रुपये किराया वसूला गया। भूखे यात्री केले और ब्रेड पर टूट पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें