फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल निगम के एई ने आग लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। शहर कोतवाली के मोहल्ला कल्याणी निवासी जलनिगम के सहायक अभियंता ने आग लगाकर जान दे दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। पत्नी के अनुसार मानसिक बीमारी से परेशान थे। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन



मोहल्ला कल्याणी में कई साल से अधिवक्ता अरुण कुमार के मकान में किराए पर रह रहे जलनिगम में एई धनंजय कुमार गुप्ता (45) पुत्र शिवप्रकाश मूल रूप से बनारस के रहने वाले थे। छह महीने पहले ही उनका तबादला उन्नाव से फैजाबाद जिला हुआ था लेकिन परिवार यहीं रह रहा था। मंगलवार को वह छुट्टी पर घर आए थे। बुधवार देर शाम चक्की से आटा लेने गए थे। पर्स घर में भूल जाने से तुरंत लौटे और खुद को कमरे को बंद कर केरोसिन डाल आग लगा ली।

चीख सुन घर में मौजूद पत्नी अनुराधा व बेटी अदिति को जानकारी हुई। लोगों की मदद से दरवाजा तोड़कर आग बुझाई गई लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर सिविल लाइन चौकी इंचार्ज अमर सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और जांच की। मृतक की पत्नी ने बताया कि बेटी कक्षा आठ में थी। इसलिए दोनों लोग यहीं रहते हैं। पति का मानसिक रूप से परेशान थे। उनका इलाज भी चल रहा था। चौकी इंचार्ज अमर सिंह ने बताया कि घरवालों ने कोई आरोप नहीं लगाया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-फैजाबाद में तैनात थे, पत्नी के मुताबिक बीमारी से परेशान थे
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें