फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भव्य पंडाल में 251 जोड़ों की होगी शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के कार्यक्रम के तैयारियों को लेकर बुधवार को डीएम ने समीक्षा बैठक की। इसके बाद उन्होंने कार्यक्रम स्थल अकबरपुर डिग्री कालेज का निरीक्षण किया। विवाह के लिए 251 जोड़ों को पंजीकरण हो गया है। अब इसी अनुसार तैयारियां की गई हैं। अभी तक वेदियों की संख्या 194 थी जिसे बढ़ाकर 251 कर दिया गया है।
विज्ञापन

9 फरवरी को अकबरपुर डिग्री कालेज में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस योजना का लाभ लेने के लिए पंजीयन की अंतिम तिथि छह फरवरी रखी गई थी। अंतिम समय तक 251 पंजीयन हुए हैं। इसमें 20 मुस्लिम जोड़े शामिल हैं। विवाह कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बुधवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में डीएम राकेश कुमार सिंह ने समीक्षा बैठक की। कहा कि इस आयोजन की सफलता की जिम्मेदारी हर अधिकारी की है। किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। कार्यक्रम स्थल में बिजली-पानी, सजावट, मंडप आदि की व्यवस्था पर बिंदुवार चर्चा की। दूल्हा व दुल्हनों के कपड़े, गिफ्ट आदि दिए जाने की व्यवस्था ठीक रखने के निर्देश दिए। वर-वधू के आवागमन के साधनों की व्यवस्था के बाबत जानकारी ली। डीएम ने कहा कि वर-वूध को लाने में लापरवाही न हो जिससे समय से विवाह की रस्म शुरू कराई जा सके। विवाह से संबंधित सामग्री 7 फरवरी की शाम तक वहां पहुंचा दें। विवाह के दौरान शहनाई, बैंड-बाजा आदि की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था रखने के निर्देश दिए। दुल्हनों के सजावट का काम समय से संपन्न कराने के लिए कहा जिससे काम प्रभावित न हो।
बैठक के बाद देर शाम डीएम ने कार्यक्रम स्थल अकबरपुर डिग्री कालेज का निरीक्षण किया और साफ-सफाई अच्छी तरह से कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर सीडीओ महेंद्र कुमार राय, एडीएम वित्त एवं राजस्व साहब लाल, एडीएम प्रशासन पंकज वर्मा, सीएमओ डा. हीरा सिंह, कोषाधिकारी केके पांडेय, एएसपी अनूप कुमार, डीडीओ अभिराम त्रिवेदी, समाज कल्याण अधिकारी अशोक कुमार अधिकारी, जिला पंचायत मणींद्र सिंह, एसडीएम आनंद कुमार सिंह, समाज सेविका कंचन मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें