औरैया। मुख्यमंत्री की सर्वोच्च प्राथमिकता वाले को पोषण अभियान के तहत महिलाओं व बच्चों को कुपोषण मुक्त करने के लिये जिला प्रशासन पूरी जोर-शोर से लगा है।
शुक्रवार डीएम श्रीकांत मिश्रा की अध्यक्षता में संबंधित अधिकारियों के साथ कलक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। डीएम ने कहा कि जिले के प्रत्येक गांव को कुपोषण मुक्त बनाया जाएगा। जो बच्चे लाल श्रेणी में है उन्हें हरी श्रेणी में लाया जाएगा।
इसके लिए जो भी आवश्यक कदम उठाने होंगे उसे उठाया जाएगा। कहा कि 26 अधिकारियों द्वारा जो 52 कुपोषण मुक्त गांव गोद लिए गए हैं। उन्होंने पूरी तरह से कुपोषण मुक्त किया जा चुका है। अन्य गांवो को मुक्त किया जा रहा है।
उन्होंने गोद लेने वाले अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह नियमित रूप से गांव का भ्रमण करे। जिससे कोई बच्चा जो लाल श्रेणी से हरी श्रेणी में आया हो, फिर से वापस पीली श्रेणी में ना पहुंच पाए। सभी अधिकारी नियमित रिपोर्ट उपलब्ध कराते रहें।
उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिए कि वह 52 गांवों की तरह ही अन्य कुपोषित गांव को चयनित कर अधिकारियों को दिये जाये।
प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी शरद अवस्थी ने डीएम को बताया कि जनपद में उपलब्ध कई वजन मशीनें खराब है। जिस कारण सुपोषण अभियान में दिक्कत आ रही है।
इस पर डीएम आश्वासन दिया कि जल्द ही सभी केंद्रो पर नयी वजन मशीन उपलब्ध कराई जाएगी। सभी सुपरवाइजर बच्चों को सही मात्रा में पोषण युक्त भोजन उपलब्ध कराएं।