फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन पर कब्जे के विवाद में दो पक्षों में मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
भीतरगांव (कानपुर)। पुलिस चौकी साढ़ के गांव रसूलपुर (जाजमऊ) में मंगलवार की सुबह मकान के बीच में पड़ी खाली जगह पर कब्जे के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले। झगड़े में दोनों पक्ष के नौ लोग घायल हुए। कोतवाली में एक-दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। वहीं, सीएचसी से तीन घायलों को कानपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन

साढ़ के गांव रसूलपुर (जाजमऊ) गांव निवासी राजकुमार विश्वकर्मा ने बताया कि उसके और पड़ोसी हुकुम सिंह यादव के बीच पुराने मकान की खाली पड़ी कुछ जगह को लेकर विवाद है। बताया कि मंगलवार की सुबह हुकुम सिंह विवादित जगह पर चबूतरे का निर्माण करवाने लगा। इसका विरोध करने पर उसके परिजन आ गए और विवाद करने लगे। राजकुमार की ओर से भी उसके बेटे और पत्नी आ गए। दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले।
मारपीट में एक पक्ष से राजकुमार विश्वकर्मा उसकी पत्नी रामदेवी, मां फूलमती, बेटे कृष्णकुमार और रामकुमार को चोटें आईं। जबकि, दूसरे पक्ष के हुकुम सिंह यादव, वीरसिंह, तेज सिंह और रामदेवी पत्नी बाबूराम यादव समेत नौ लोग घायल हो गए। दोपहर में दोनों पक्षों के लोग कोतवाली पहुंचे और अपनी तहरीर दी। पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद घायलों को इलाज के लिए सीएचसी भेजा। जहां से डाक्टरों ने तीन लोगों को कानपुर रेफर किया है। कोतवाल रवि श्रीवास्तव ने बताया कि झगड़ा जगह पर कब्जे के विवाद को लेकर हुआ है। बताया कि दोनों पक्ष पड़ोसी हैं और उनके मकान आपस में जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें