फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत गए बालक को अगवा करने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
रसूलाबाद (कानपुर देहात)। थाना क्षेत्र के महबूबपुर गांव में शौच के लिए गए एक बालक को दो लोगों ने अपहरण के इरादे से पकड़ लिया। उसके मुंह में मिट्टी भरकर हाथ, पैर बांध दिए और खेत में डाल दिया। परिजनों व पुलिस की खोजबीन में वह लाही के खेत में पड़ा मिला। उसे बंधन मुक्त कराकर सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

महबूबपुर निवासी जयपाल का बेटा अभिषेक (12) शुक्रवार की सुबह खेतों पर गया था। काफी देर तक न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस को अपहरण की सूचना दी गई। सक्रिय हुई पुलिस ने परिजनों की मदद से उसे खेतों में ढूंढना शुरू किया गया। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद वह एक लाही के खेत में पड़ा मिला। उसके हाथ-पैर बंधे थे, उसके मुंह में मिट्टी भरकर कपड़ा बांध दिया गया था। पुलिस उसे तत्काल बंधन मुक्त कर सीएचसी ले गई, वहां डा. सौरभ शाक्य ने उपचार किया।
डाक्टर ने बताया कि उसके मुंह में मिट्टी भरी हुई थी। वह बदहवास स्थिति में था। बालक की हालत उपचार के बाद सामान्य हो गई है। उसने पुलिस व परिजनों को बताया कि खेत में शौच के लिए जाने पर रास्ते में उसे दो लोगों ने पकड़ लिया और उसे लाही के खेत में ले गए। वहां हाथ-पैर बांधकर डाल दिया, वह आपस में बात कर रहे थे कि इसे यहीं पड़ा रहने दो, शाम करीब सात बजे ले जाएंगे। अभिषेक कक्षा 7 का छात्र है, वह गांव के ही निकट परिषदीय विद्यालय में पड़ता है। चौकी इंचार्ज अरविंद कुमार तिवारी ने बताया कि परिजनों के साथ किशोर की तलाश की गई तो वह खेत में बंधा पड़ा मिला है। अब तक कोई तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें