फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालय निर्माण न करने पर तीन लाभार्थी हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
रसूलाबाद (कानपुर देहात)। ब्लाक क्षेत्र के गांव में किस्त पाकर शौचालय निर्माण न करने। नोटिस के बाद भी लापरवाही बरतने पर शुक्रवार को गांव पहुंची टीम ने तीन लाभार्थियों को हिरासत में ले लिया। जबकि, मौके से अन्य लाभार्थी मौका पाकर निकल गए।
विज्ञापन

मनावां रसूलाबाद ग्राम पंचायत में लगभग 6 दर्जन लाभार्थियों की ओर से पहली किस्त मिलने के बाद भी शौचालय निर्माण में हीलाहवाली की जा रही थी। जिस पर उक्त लोगों को नोटिस भी भेजा गया था, लेकिन इसके बाद भी लापरवाही बरतने पर शुक्रवार को खंड विकास अधिकारी ज्ञानेंद्र मिश्रा, तहसीलदार अर्चना अग्निहोत्री, एडीओ पंचायत पीके दीक्षित, थाना प्रभारी अमर सिंह पुलिस बल गांव का निरीक्षण करने गए।
अधिकारियों के साथ पुलिस बल को देख शौचालय निर्माण के लाभार्थी घर छोड़कर भाग निकले। जबकि नंद किशोर, राधे श्याम व राम नरेश को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। ग्राम प्रधान मनावां रसूलाबाद रामबाबू ने खंड विकास अधिकारी को बताया कि लगभग दो माह हो गए लाभार्थियों के खातों में शौचालय निर्माण की पहली किस्त 6000 रुपये अगस्त 2018 को ट्रांसफर कर दिया गया था, लेकिन शौचालय निर्माण नहीं कराया गया, ग्रामीणों द्वारा शौचालय न बनाने की जानकारी उन्होंने खंड विकास अधिकारी को दी थी। एडीओ पंचायत पीके दीक्षित ने बताया कि गांव पंचायतों का सघन निरीक्षण किया जा रहा है शौचालय न बनाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें