कानपुर देहात। पुलिस लाइन में शनिवार को ऐच्छिक ब्यूरो में 109 मामले सुनवाई के लिए रखे गए। जिसमेें सिर्फ सात मामलों में समझौता हो सका। जबकि, 71 मामलों में कोई भी पक्ष उपस्थित नहीं हुआ।
महिला थानाध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित ऐच्छिक ब्यूरो में 109 मामलों में 23 पक्षों में संबंधित मामलों में एक ही पक्ष उपस्थित हुआ। आठ पक्षों में से संबंधित दोनों पक्ष उपस्थित हुए, जिन्होंने विचार-विमर्श के लिए समय मांगा। जिसमें रूरा गहलों निवासी मानसी व कल्यानपुर निवासी राजा तिवारी, रूरा थाना क्षेत्र के सिठमरा निवासी वंदना शर्मा व फिरोजाबाद निवासी नरेन्द्र कुमार, अकबरपुर निवासी सुनीता देवी व रसूलाबाद निवासी सूरज साथ रहने को राजी हो गए। वहीं गजनेर थाना क्षेत्र के मैथाना निवासी पूनम देवी व शिवली निवासी अवधेश, रसूलाबाद के कारेरामपुर निवासी मनीषा व रसूलाबाद के खखरा निवासी इजमामुल, डेरापुर के मडै़या निवासी सोनी व डेरापुर निवासी जंटर, अकबरपुर के भोगनियापुर निवासी ज्योति मिश्रा व किदवई नगर निवासी अनुराग मिश्रा साथ रहने को राजी हो गए। इस प्रकार 7 मामलों में दोनों पक्ष एक दूसरे का साथ रहने को राजी हो गए।
निरीक्षक महिला थाना श्रीमती दुर्गा धीमान ने बताया कि जिन मामलों में कोई पक्ष उपस्थित नहीं हुआ है, उन्हें नोटिस जारी करके अग्रिम तारीख पर उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान शाहजहां बेगम सिद्दकी, अश्वनी पाल, महिला आरक्षी रेखा देवी, चंदा देवी सहित नामित सदस्यों में कंचन मिश्रा, पूनम गुप्ता, आरपी यादव, पूनम गुप्ता उपस्थित रहीं।