फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्सिंग होम में प्रसूता की मौत पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के एक नर्सिंग होम में प्रसव के लिए आई महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। इससे आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर उपचार में लापरवाही का आरोप लगा हंगामा काटना शुरू कर दिया। वहीं सूचना पर पहुंचे तहसीलदार व सीओ ने मामले की जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने का आश्वासन देकर परिजनों को शांत कराया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

शिवली थाना क्षेत्र के मुन्नापुरवा भीखर नौबस्ता निवासी शिव प्रकाश की पत्नी शिवकांति (25) को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने शुक्रवार दोपहर अकबरपुर स्थित नर्सिंग होम में भर्ती कराया था। शाम को ऑपरेशन के बाद प्रसूता ने पुत्री को जन्म दिया। प्रसव के कुछ घंटे बाद महिला की हालत बिगड़ने लगी। जिस पर परिजन उसे उपचार के लिए कानपुर ले गए। जहां उपचार के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। वहीं जच्चा की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी होते ही परिवार के अन्य सदस्यों के साथ ही रिश्तेदारों का जमावड़ा भी लग गया। वहीं महिला की मौत पर परिजन शव को वापस अकबरपुर स्थित नर्सिंग होम ले आए। मृतका के पति शिव प्रकाश ने अस्पताल प्रबंधन पर उपचार में लापरवाही का आरोप लगा हंगामा शुरू कर दिया। वहीं सूचना पर पहुंचे तहसीलदार ऋषिकांत राजवंशी व सीओ अर्पित कपूर भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मामले की जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर परिजनों को शांत कराया। सीओ अर्पित कपूर ने बताया संबंधित डाक्टर की जांच की जाएगी, दोषी पाए जाने पर उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें