फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेट बैंक में नहीं खुल रहे जन-धन-खाते

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोनिक। आम आदमी को बैंकिंग प्रणाली से जोड़ने और उसका बैंक में बचत खाता खोलने के लिए प्रधानमंत्री द्वारा शुरू की गई जनधन खाता योजना को देश के सबसे बड़े भारतीय स्टेट बैंक के कर्मचारी अधिकारी पलीता लगा रहे हैं। ग्रामीण इलाकों में पहले तो इस योजना के तहत तकनीकी समस्या के नाम पर खाते ही नहीं खोले जा रहे, यदि किसी तरह बैंक खाता खोलने को तैयार होती है तो पहले ग्राहक से बीमा कराने का निर्देश दिया जाता है। जबकि जनधन योजना के तहत जीरो बैलेंस पर खाते खोलने का प्रावधान है।
विज्ञापन



भारतीय स्टेट बैंक की बसीरतगंज शाखा में खाता खोलने के लिए पहुंचे लोगों को इस तरह की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। यहां के रहने राजेश कुमार एक स्कूल चलाते हैं। वह अपने स्कूल के बच्चों का बैंक में जीरो बैलेंस पर खाता खुलवाने के लिए पहुंचे तो बैंक मैनेजर ने तकनीकी दिक्कतों से खाता खोलने से इंकार कर दिया। एक अन्य विमल ने बताया कि बैंककर्मियों ने बगैर बीमा के बचत खाता खोलने से मना कर दिया। कुछ इसी तरह की समस्या बताते हुए नरेश कहते हैं कि उनके द्वारा लगाई गई चेक को 15 दिन बाद बैंक ने क्लीरिंग के लिए भेजा। परिणामस्वरूप 25 दिन बाद चेक क्लीयर हो सकी। वहीं, बैंक मैनेजर श्वेता श्रीवास्तव ने बताया कि तकनीकी समस्या से जन-धन खाते नहीं खुल पा रहे हैं।
विज्ञापन


फोटो नंबर-18 यूएनओपी 10 व 11
परिचय-स्टेट बैंक बसीरतगंज शाखा में खाता न खुल पाने की जानकारी देते राजेश कुमार व नरेश।

- बैंक प्रबंधक ने कहा कि तकनीकी समस्या इसकी वजह
- ग्राहकों को बीमा कराने के लिए मजबूर करने का आरोप
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें