सिकंदरा।
बीते महीने तेज आंधी-पानी में विद्युत लाइन के टूटे खंभे और तार की मरम्मत अब तक नहीं कराई गई। इससे यमुना बीहड़ पट्टी के कई गांवों में अंधेरा है। वहीं, नलकूप ठप होने धान की फसलों की सिंचाई नहीं हो पा रही। ग्रामीणों ने विद्युत लाइन की मरम्मत कराने की मांग की है।
भाजपा राजपुर मंडल अध्यक्ष देवेंद्र राजपूत, करियापुर के रमेश राजपूत, मुनीम सिंह, पप्पू राजपूत, सिहुरा के वीर सिंह पाल, बछाटी के सुभाष पाल, गौहानीबांगर के पिंटू दीक्षित, सर्वेश दीक्षित ने बताया कि बीते जुलाई मास आंधी-पानी से बिजली के खंभे व तार टूट गए थे। इससे लाइन से जुडे़ बीहड़ पट्टी के दर्जनों गांवों में अंधेरा है। दर्जनों नलकूप भी ठप पड़े हैं जबकि धान की रोपाई हो रही है। इससे सिंचाई की समस्या भी बनी है। वहीं, घरेलू विद्युत उपकरण बंद पड़े हैं। इससे भीषण उमस और गर्मी में लोगों का हाल बेहाल है। विद्युत सब स्टेशन के अवर अभियंता लव कुमार ने बताया कि लाइन की मरम्मत के लिए कार्रवाई की गई है।
नहीं हुई विद्युत लाइन की मरम्मत, एक महीने से अंधेरा
अमर उजाला ब्यूरो