फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 अगस्त - पुखरायां (तीसरी फाइल):

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पुखरायां।
भोगनीपुर कस्बे के स्थानीय क्रय-विक्रय समिति में सप्ताहभर से यूरिया खाद की खेप न होने से किसान परेशान हैं। कस्बे के मलखान सिंह, हराहरा के विजय कुमार, नोनापुर के दिनेश कुमार, बरौली के रफीक ने बताया कि बाजरा, ज्वार, धान, मक्का की फसलों में खाद का छिड़काव करना है। खाद के अभाव में फसलें चौपट हो रहीं। वहीं समिति के आंकिक अनुज कुमार ने बताया कि खाद मंगाने के लिए 15 दिन पहले जिला सहकारी बैंक में चेक लगा दी गई थी। ट्रांसपोर्टर न मिलने से पीसीएफ से खाद नहीं मिल रही। जिला प्रबंधक पीसीएफ अनिल पाठक ने बताया कि गाड़ियां लोड कराई हैं। शीघ्र ही समितियों में खाद पहुंच जाएगी।


सप्ताह भर से क्रयविक्रय से नहीं मिल रही खाद
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें