फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: यूपी अंडर-15 महिला टीम के लिए 150 खिलाड़ियों ने दिखाया कौशल

विज्ञापन
यूपी अंडर-15 महिला क्रिकेट टीम के ट्रायल में शामिल खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर। यूपी अंडर-15 महिला क्रिकेट टीम के चयन के लिए उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने कमला क्लब में ट्रायल शुरू किया है। बुधवार को पहले दिन पश्चिमी उत्तर प्रदेश की करीब 150 खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण में अपना कौशल दिखाया।
विज्ञापन


ट्रायल में मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, आगरा, मुरादाबाद, हाथरस, मथुरा, बहराइच, सीतापुर, वाराणसी, प्रयागराज, झांसी, रायबरेली, पीलीभीत, बरेली, फिरोजाबाद, हापुड़, हरदोई, मुजफ्फरनगर, गाजीपुर, सहारनपुर और अलीगढ़ जिलों से खिलाड़ी शामिल हुईं।

सभी ने अपने प्रदर्शन से चयन समिति को प्रभावित किया। महिला चयन समिति की सदस्य प्रियंका शैली, करिश्मा जैन, श्वेता सिंह और सीमा सिन्हा ने नेट्स पर खिलाड़ियों की तकनीक, बल्लेबाजी में शॉट चयन और गेंदबाजी की लाइन-लेंथ का परीक्षण किया। चयनकर्ताओं ने कई खिलाड़ियों को फाइनल ट्रायल के लिए चयनित किया। फाइनल ट्रायल के बाद यूपीसीए अंडर-15 टीम की घोषणा करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें