फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: दो दिन की बारिश में 15 ट्रांसफॉर्मर फुंके, 20 पोल टूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। शहर में दो दिन लगातार हुई बारिश और तेज हवा से 15 ट्रांसफार्मर फुंक गए और 20 पोल टूट गए। मरम्मत का काम शनिवार रात तक चलता रहा। रविवार को भी कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन

चिड़ियाघर के पास के इलाकों में इंसुलेटर फुंक जाने से शनिवार सुबह 8 बजे बिजली गुल हो गई। यहां रात में आपूर्ति सुचारु हो पाई। वहीं, ई-ब्लॉक क्षेत्र में शनिवार सुबह 10 बजे गई बिजली रात करीब 11 बजे आई। रिंग रोड सबस्टेशन के आरएनडी कॉलेज वाले फीडर की आपूर्ति पोल टूट जाने से रविवार को दोपहर एक बजे से चार बजे तक बिजली नहीं रही। विद्युत काॅलोनी के चौधरी चरण सिंह कालोनी फीडर की आपूर्ति पोल में करंट आने की सूचना पर रोकी गई। यहां रविवार सुबह करीब 11 से एक बजे तक शटडाउन लिया गया। वहीं, जवाहरपुरम में जंपर में फाॅल्ट होने से सुबह 11:30 से दोपहर 2:30 बजे तक बिजली गुल रही।

फुंके ट्रांसफार्मर 20 घंटे में बदलने के निर्देश

केस्को एमडी नेहा जैन ने रविवार को खलासी लाइन स्थित ट्रांसफार्मर मरम्मत कार्यशाला का निरीक्षण किया। उन्होंने खराब ट्रांसफॉर्मरों को 24 घंटे में बदलने के निर्देश दिए। उन्होंने बिजली लाइन, पोल, ट्रांसफॉर्मर अथवा अन्य विद्युत उपकरणों में खराबी की सूचना मिलने पर तत्काल मौके पर टीम भेजकर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें