फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंट्रेंस टेस्ट के बगैर भरी जाएंगी 15 हजार सीटें

Thu, 04 Jun 2015 01:37 AM IST
अमर उजाला कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
छत्रपति शाहूजी महाराज यूनिवर्सिटी कैंपस और संबद्ध डिग्री कॉलेजों के बीए एलएलबी ऑनर्स, एलएलबी, बीबीए और बीसीए सहित 32 कोर्स की 15 हजार सीटें सीधे भरी जाएंगी। ऑनलाइन और ऑफ लाइन आवेदन फार्म कम आने की वजह से यूनिवर्सिटी प्रशासन ने इन कोर्सों की प्रवेश परीक्षा कराने का फैसला फिलहाल स्थगित कर दिया है। सीटें सीधे भरने का आदेश इसी सप्ताह जारी हो जाएगा। बताते चलें 42 कोर्स की 20 हजार सीटें हैं लेकिन प्रवेश परीक्षा से 10 कोर्सों की पांच हजार सीटें ही भरी जा सकेंगी।
विज्ञापन

यूनिवर्सिटी कैंपस और संबद्ध डिग्री कॉलेजों के 42 कोर्स में एडमिशन की संयुक्त प्रवेश परीक्षा 23, 24 जून को होनी है। इससे पहले ही कम आवेदन फार्म वाले कोर्स को प्रवेश परीक्षा की सूची से बाहर कर दिया गया है। 10 कोर्स ऐसे हैं, जिनकी प्रवेश परीक्षा होगी। इसमें यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ साइंसेज (पैरामेडिकल) के पांच कोर्स शामिल हैं। एमफिल एजूकेशन, एमफिल इंग्लिश, एमफिल लाइफ साइंसेज और एमएससी लाइफ साइंसेज सहित पांच कोर्स की प्रवेश परीक्षा भी कराई जाएगी। यह पहला मौका है, जब बीएससी बायोटेक, पांच वर्षीय बीए एलएलबी ऑनर्स, तीन वर्षीय एलएलबी, बीबीए और बीसीए सहित तमाम कोर्स की सीटें सीधे भरी जाएंगी। रजिस्ट्रार सैय्यद वकार हुसैन ने बताया कि प्रोफेशनल कोर्स में एडमिशन के लिए 30 मई तक ऑनलाइन फार्म भरे जाने थे। जो फार्म आए हैं, उनकी संख्या नौ हजार है। इससे यूनिवर्सिटी कैंपस और संबद्ध कॉलेजों की पांच हजार सीटें ही भरी जा सकती हैं। इसके विपरीत सभी कोर्सों की सीटें 20 हजार हैं, इसलिए 15 हजार सीटों पर एडमिशन का सीधा विकल्प दिया जा रहा है। रजिस्ट्रार ने कहा कि जिन कोर्स में एडमिशन के आवेदन फार्म कम आए हैं, उनकी सीटें सीधे और मेरिट से भरी जाएंगी। एडमिशन की सीधी प्रक्रिया जून अंत से शुरू होगी और जुलाई तक चलेगी।
इन कोर्स में एडमिशन का सीधा विकल्प
बीए एलएलबी आनर्स (पांच वर्षीय), एलएलबी (तीन वर्षीय), एमएससी इलेक्ट्रानिक्स, एमएससी बायो इनफारमेटिक्स, एमएससी इनवायरमेंटल साइंस, एमएससी बायोटेक्नोलॉजी, एमएससी बायो केमिस्ट्री, एमएससी फूड टेक्नोलॉजी, एमएससी न्यूट्रीशियन साइंस। बीसीए, बीबीए, एमसीए, एमबीए पार्ट टाइम, एमफिल फिजिक्स, एमफिल केमिस्ट्री, एमफिल मैथमेटिक्स, एमफिल कामर्स एंड बिजनेस मैनेजमेंट, बीलिब, एमलिब, मास्टर ऑफ एक्सटेंशन एजूकेशन (एडेड), पोस्ट मास्टर डिप्लोमा (एडेड), बीएससी बायोटेक्नोलॉजी, मास्टर ऑफ जर्नलिज्म, पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन जर्नलिज्म, डिप्लोमा इन कंप्यूटर अप्लीकेशन, एमए म्यूजिक, एमए ड्राइंग, एमएसडब्लू और मास्टर ऑफ एक्सटेंशन एंड रूरल डेवलपमेंट।
विज्ञापन

एमएड में एडमिशन का शेड्यल तय नहीं
कानपुर। एमएड, बीपीएड और एमपीएड में एडमिशन का शेड्यूल अभी तय नहीं है। इससे कॉलेज प्रशासन और स्टूडेंट परेशान हैं। हालांकि असिस्टेंट रजिस्ट्रार विद्यानंद त्रिपाठी का कहना है कि एमएड में एडमिशन के फार्म जल्द भरवाए जाएंगे। एमएड की सीटें संयुक्त प्रवेश परीक्षा से भरी जाएंगी। बीपीएड और एमपीएड पर अभी कोई फैसला नहीं हो सका है।
यूपीटीयू की प्रवेश परीक्षा से भरेंगी सीटें
कानपुर। यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग टेक्नोलॉजी (यूआईईटी) की बीटेक केमिकल, मेकेनिकल, आईटी, कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्युनिकेशन और मैटेरियल साइंस एंड इंजीनियरिंग की सीटें यूपीटीयू की संयुक्त प्रवेश परीक्षा से भरी जा जाती हैं। बी. फार्मेसी और एमबीए फुल टाइम की सभी सीटें यूपीटीयू की प्रवेश परीक्षा से ही भरी जाती हैं। इसकी काउंसलिंग प्रक्रिया 15 जून से शुरू होनी है। पहले शैक्षिक दस्तावेजों का सत्यापन होगा, फिर सीटें लॉक कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें