फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह गर्भवती समेत 15 मिले संक्रमित, जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 93

विज्ञापन
संदलपुर में संदिग्ध का सैंपल लेता कर्मी। संवाद - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। जिला महिला चिकित्सालय में भर्ती गर्भवती में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को अस्पताल में भर्ती छह गर्भवती समेत अलग-अलग क्षेत्रों में 15 लोग कोरोना संक्रमित मिले। सभी में सामान्य लक्षण मिले है। जिले में अब सक्रिय मरीजों की संख्या 93 हो गई है।
विज्ञापन

जिला संक्रामक रोग प्रभारी डॉ. यतेंद्र शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को एंटीजन किट से जांच में जिला महिला अस्पताल में भर्ती छह गर्भवती के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। सभी को अलग कक्ष में आइसोलेट किया गया है।
इसके अलावा भीखनपुरवा, मंगलपुर, झींझक, नबीपुर, अकबपुर कस्बा, लाड़पुर में नौ संक्रमित पाए गए हैं। डिस्ट्रिक्ट सर्विलांस ऑफिसर डॉ. आशीष बाजपेयी ने बताया कि पिछले एक सप्ताह में आए कोरोना केस की तुलना में शुक्रवार को संक्रमित की संख्या कम रही है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 887 लोगों की आरटीपीसीआर रिपोर्ट आई है, इनमें से 872 केस निगेटिव आए हैं। उन्होंने बताया कि अभी तक एक सिर्फ मरीज को सांस लेने में समस्या हुई थी। उसका इलाज कानपुर में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें