फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 संक्रमित मिले, चार का पता नहीं, संपर्क में आए लोगों की हो रही तलाश

विज्ञापन
जैसलपुर गांव में संदिग्ध का सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। जनपद में मंगलवार को 15 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। कोरोना के सामान्य लक्षण खांसी, जुकाम व बुखार होने पर 11 को होम आइसोलेट किया गया है, जबकि चार लोगों का पता नहीं चल पा रहा है।
विज्ञापन

जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. आशीष वाजपेयी ने बताया कि मंगलवार को बाबूरामपुरवा, भिखनापुर, सरवनखेड़ा, रनिया, खसबरा, बदानपुर, जैसलपुर, भैजामऊ, रिवारी, रूरा रेलवे स्टेशन, अकबरपुर कस्बा, अशोक नगर, झींझक में संक्रमित मरीज मिले हैं।
इनके संपर्क में आए लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। सभी की सैंपलिंग कराई जाएगी। अब तक 124 मरीजों के पते गलत मिले हैं। वहीं अन्य जनपदों के संक्रमित लोगों की सूचना संबंधित सीएमओ को भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें