बिल्हौर। ककवन थाना क्षेत्र के मलखरा उठ्ठा गांव में बुधवार को सरवन के 16 वर्षीय एकलौते पुत्र हरिओम ने दुपट्टे से फांसी लगाकर जान दे दी। सरवन वर्मा चौकीदार है। ग्रामीणों के अनुसार घटना के वक्त सरवन और उसकी पत्नी किसी कार्य से माती अकबरपुर गए थे, जबकि उसकी दो पुत्रियां संध्या व वैष्णवी बाजार से सब्जी खरीदने गई थीं, तभी हरिओम ने फांसी लगा ली। जब तक हरिओम को नीचे उतारा गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। आनन-फानन में मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
सूचना पर पुलिस क्षेत्राधिकारी बिल्हौर और थानाध्यक्ष ककवन मौके पर पहुंचे और शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।
मलखरा गांव में किशोर ने लगाई फांसी