फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने डंपर में मारी टक्कर, खलासी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

उरई। एट थाना क्षेत्र के विरासनी मोड़ के पास तेजरफ्तार ट्रक ने डंपर में टक्कर मार दी जिससे डंपर के खलासी की मौत हो गई, जबकि उसमें बैठी सवारी घायल हो गईं। घटना के बाद दोनों वाहनों के चालक मौके से भाग निकले। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि साथी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

झांसी से कानपुर की ओर जा रहे तेजरफ्तार ट्रक ने ओवरटेक करने के चक्कर में एट थाना क्षेत्र के ग्राम विरासनी के पास सामने से आ रहे डंपर में टक्कर मार दी जिससे डंपर खलासी भूरे (30) व उसके बगल में बैठी साथी रामबाबू (35) घायल हो गए। हाईवे पर हुए हादसे के चलते यातायात बाधित हो गया। सूचना पाकर एट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और डंपर व ट्रकों को सड़क किनारे खड़ा कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक डंपर के खलासी भूरे व रामबाबू को नजदीक के सामुदायिक स्वास्थ्य ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान भूरे की मौत हो गई, जबकि रामबाबू घायल हो गया। पुलिस के अनुसार घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी गई। पुलिस का कहना है कि घटना के बाद मौके से भागे दोनों चालकों की तलाश ट्रक व डंपर नंबरों के आधार पर की जा रही है।

-सवारी घायल, दोनों वाहनों के चालक फरार
- एट के विरासनी मोड़ के पास हुआ हादसा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें