फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

उरई (जालौन)। एट क्षेत्र में हाईवे पर ट्रक ने बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार दी। इससे बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों बाइक सवार लहूलुहान हो गए। राहगीरों ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। एक की हालत गंभीर देख झांसी रेफर कर दिया गया। ट्रक चालक हादसे के बाद भाग निकला।

एट निवासी शफीक मुहम्मद (40) अपने साथी ब्रजबिहारी के साथ गुरुवार को शहर में बाजार करने के लिए आए थे। दोपहर को दोनों बाइक से जा रहे थे। बाइक शफीक मुहम्मद चला रहा था। एट क्षेत्र के बड़ागांव के पास कानपुर की तरफ से आ रहे ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आसपास के दुकानदारों ने यूपी 100 को सूचना दी तो पुलिस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस से दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। शफीक उल्ला की हालत गंभीर होने पर झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पुलिस के मुताबिक घटना को अंजाम देने वाले चालक की तलाश की जा रही है।

-एक की हालत गंभीर, झांसी रेफर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें