ट्रांसफार्मर फटा, दो भैंसें झुलसीं
जसवंतनगर (इटावा)। जसवंतनगर थाना क्षेत्र के ग्राम नगला आशा में बिजली का ट्रांसफार्मर तेज धमाके साथ फट गया। ट्रंासफार्मर के पास बंधी किसान की दो भैंसें झुलस गई।
गांव में विद्युत आपूर्ति के लिए बाहरी किनारे पर आबादी के पास ट्रंासफार्मर रखा है। बुधवार शाम अचानक ट्रंासफार्मर में स्पार्किंग होने लगी। इसके बाद तेज धमाके साथ फट गया। ट्रंासफार्मर के पास किसान लज्जाराम की दो भैंसें बंधी थीं।
दोनों भैंसें झुलस गईं। उधर से गुजर रहे सत्यवीर सिंह एवं कुलदीप यादव भी झुलस गए। गांव वालों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को सूचना दी।