फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचा लहराने वाली नाबालिग की शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रसूलाबाद (कानपुर देहात)।
प्रेमी की बेवफाई से आहत होकर रसूलाबाद थाने के सामने तमंचा लहराकर चर्चा में आने वाली नाबालिग किशोरी (17) की शादी परिजनों ने आनन-फानन में मंदिर में करवा दी। इस मौके दोनों पक्षों से लोग मौजूद थे। पुलिस के मुताबिक किशोरी पर अवैध शस्त्र अधिनियम का मुकदमा चलता रहेगा। नाबालिग की शादी भी अपराध है, इस बाबत पूछने पर पुलिस ने कहा कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सोमवार को शपथपत्र के साथ नाबालिग लड़की और आशुतोष उर्फ छोटू (21) पुत्र रावेंद्र सिंह निवासी दशहरा का धर्मगढ़ बाबा मंदिर में विवाह हुआ। मालूम हो कि एक जून को रसूलाबाद-झींझक रोड पर किशोरी ने प्रेमी आशुतोष के शादी से इनकार करने पर अपनी कनपटी पर तमंचा लगाकर जान देने की धमकी दी थी। घटना से हड़कंप मच गया था। किशोरी तमंचा लेकर करीब एक घंटे तक हंगामा करती रही थी। बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। इसी मामले में 3 जून को किशोरी के परिजनों ने महैरा गांव में पंचायत की थी, जिसमें लड़के वालों को बुलाया गया था, लेकिन लड़के वाले शादी को तैयार नहीं हुए थे। तब लड़की के पिता ने लड़के पर रिपोर्ट दर्ज करवाने की धमकी दी थी। नाते रिश्तेदारों और गांव वालों के समझाने के बाद लड़के वाले शादी के लिए राजी हो गए और शादी हो गई।
विज्ञापन


-प्रेमी के साथ ही मंदिर में कराई गई शादी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें