फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपये की मांग से तंग आकर की थी प्रेमिका की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
रुपये की मांग से तंग आकर की थी प्रेमिका की हत्या
विज्ञापन


हमीरपुर। जरिया थानाक्षेत्र में मिले युवती के शव की शिनाख्त होने और एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकडे़ गए आरोपी ने पुलिस के सामने प्रेमिका की हत्या करना कबूला है। आरोपी ने कहा आए दिन वह रुपयों की मांग करती थी। इससे तंग आकर उसने साथियों के साथ मिलकर उसकी गला घोंटकर हत्या की थी।

कहा कि जनपद जालौन के उरई स्थित मित्र के घर में हत्या करने के बाद साक्ष्य छिपाने के लिए शव को बोरे में बंद कर फेंका था। इस हत्याकांड में शामिल दो आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस ने घटना में शामिल एक चार पहिया वाहन भी बरामद किया है।
विज्ञापन


जरिया थानाक्षेत्र के गोहांड-वीरा गांव की सड़क के पास बनी कैंची पुलिया के पास 30 मई को पुलिस ने एक अज्ञात युवती का शव बंद बोरी में बरामद किया था। शव मिलने के बाद से क्षेत्र के लोगों में दशहत थी। अखबारों में खबर प्रकाशित होने के बाद जालौन जिले के उरई कोतवाली के नया पटेल नगर निवासी अयूब खां ने शव को पुत्री नेहा (18) का बताया था।

इस मामले में अयूब ने कल्लू पुत्र मकबूल निवासी पटेल नगर उरई, शालू अली पुत्र रुस्तम अली व नौशाद अली पुत्र शहजाद निवासी सदरपुरी उरई के खिलाफ अपहरण, हत्या व साक्ष्य छिपाने का मुकदमा दर्ज कराया था। एसपी दिनेश कुमार पी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए क्राइम ब्रांच व सर्विलांस टीम के अलावा जरिया थानाध्यक्ष को घटना के खुलासे के लिए लगाया। पुलिस ने घटना के मुख्य हत्यारोपी कल्लू को गिरफ्तार कर लिया।

जबकि उसके साथी अभी फरार हैं। सोमवार को एसपी कार्यालय में गिरफ्तार आरोपी को लाया गया। जहां उसने पुलिस के सामने बताया कि वह नेहा से प्यार करता था। पूछने पर कि उसकी हत्या क्यों की तो बताया कि नेहा उससे रोज-रोज पैसों की मांग करती थी। इसके चलते उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्यारोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया। पुलिस ने इस घटना में शामिल एक चार पहिया वाहन भी बरामद किया है।

शालू के जरिए नेहा को बुलाया घर
गिरफ्तार आरोपी कल्लू ने बताया कि नेहा को उसने शालू के जरिए उसी के घर में बुलवाया था। शालू भी नेहा का दोस्त था। बताया कि घटना के दिन 29 मई को शालू ने उसका साथ दिया। योजना के तहत, शालू के घर में गला घोंटकर उसकी हत्या कर शव को जरिया थानाक्षेत्र में फेंक दिया।

युवती पर थी बुरी नजर
एसपी दिनेश कुमार पी के मुताबिक, आरोपी कल्लू से गहनता से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उसकी व उसके साथियों की नेहा पर बुरी नजर थी। इस कारण नेहा का अपहरण कर शालू के घर में बुरी नियत से ले गए थे। मगर असफल होने पर नेहा को जान से मारकर शव को ग्राम बीरा कैंची पुलिया के पास रात में बोरी में बंद कर फेंक दिया था।
विज्ञापन


टीम होगी पुरस्कृत
एसपी ने अज्ञात युवती का चेहरा जलाकर फेंके गए शव की शिनाख्त के साथ घटना के खुलासे में तेजी लाकर आरोपी को दबोचने वाली टीम को पांच हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। इनाम की धनराशि जरिया निरीक्षक महेंद्र वर्मा व सर्विलांस प्रभारी रामाश्रय यादव की टीम को मिलेगा।

- युवती की हत्या के मामले में पुलिस जालौन निवासी आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
- प्रेमी ने साथियों की मदद से की गला घोंटकर उतारा था मौत के घाट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें