फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद मकान का ताला तोड़ लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। अंगूरीबाग पुलिस सहायता केंद्र के पास शनिवार देर रात चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों के जेवर व नगदी ले उडे़। इस दौरान गश्ती पुलिस ने मकान के बाहर बोलेरो खड़ी देखी। लेकिन कोई पूछताछ नहीं की। हालांकि शक होने पर पीछा किया तब तक चोर भाग गए थे।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के मोहल्ला अंगूरीबाग निवासी रामकुमार राजपूत और उसका भाई आत्माराम बंगलुरू में नौकरी करते हैं। रामकुमार की पत्नी प्रेमवती चार दिन पहले अपने गांव हरदोई जिले के थाना हरपालपुर के मानपारा गई थी। मकान में ताला लगा था। शनिवार रात चोर मकान के मेनगेट का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। इसके बाद बक्सों और अटैचियों के अलावा अलमारी को खोलकर नगदी और सोने चांदी के जेवर चोरी कर लिए। रविवार सुबह मकान का गेट खुला होने पर स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी रामकुमार के भाई पातीराम को दी तो वह परिवार के साथ मौके पर पहुंचे। मकान का दृश्य देखकर पातीराम के होश उड़ गए। उसने इसकी सूचना रामकुमार को दी। पातीराम ने बताया कि पुलिस वाले कह रहे थे कि रात करीब 1 बजे गश्त के दौरान वहां पर एक बोलेरो खड़ी थी। कुछ समय बाद जब बोलेरो चली गई और गेट खुला रहा तो शक हुआ। इस पर पुलिस ने उसका कादरीगेट तक पीछा किया लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। पातीराम ने बताया कि चोर उनके भाई के यहां से लाखों के जेवर और नगदी चोरी कर ले गए। उसके यहां से दो गैस सिलेंडर, फ्रिज, एलईडी टीवी भी ले गए। उनका कहना था कि रामकुमार के आने के बाद ही कितना जेवर और नगदी चोरी गया इसका पता चल सकेगा। हालांकि प्रेमवती से बात होने पर उन्होंने लाखों के जेवर और नगदी ले जाने की सूचना दी। उधर, कोतवाल ने बताया कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। वहीं व्यापारी नेता राकेश सक्सेना का कहना है कि मामले में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन


गश्ती पुलिस ने घर के बाहर खड़ी देखी थी बोलेरो
उसके जाने के बाद शक होने पर किया पीछा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें