फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली सोना बेचने के प्रयास में छह लोग धरे गए

विज्ञापन
विज्ञापन
राजपुर (कानपुर देहात)। कस्बे के बाजार में एक सराफा व्यवसायी की सूचना पर पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में ले लिया। पकड़े गए लोगों पर ठगी करने के मकसद से नकली सोना बेंचने के प्रयास का आरोप लगाया है। आरोपी उड़ीसा प्रांत के बताये गए हैं।
विज्ञापन

सराफा व्यवसायी टिंकलपाल ने बताया कि जोगिया वेश में छह लोग उनकी दुकान पर आए। उनके साथ महिलाएं भी थीं। उन लोगों ने 470 ग्राम असली सोने का मोती दिखाकर भाव पूछा। इसके बाद एक किलो सोना बेचने की बात कही। शक होने पर पुलिस को सूचना दे दी गई। पुलिसकर्मियों ने उनको हिरासत में ले लिया। उनके कब्जे से नकली सोने के करीब एक सैकड़ा मोती बरामद किये गए। आरोपियों ने अपने नाम उड़ीसा के राजूदास, गंगादास, रमेश, राहू, पवना, तवन उर्फ शिवा बताये। इस बाबत पुलिसकर्मियों ने जानकारी नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें