बदहाल विद्युत व्यवस्था पर राज्यमंत्री ने फटकारा
अमर उजाला ब्यूरो
सफीपुर। राज्यमंत्री मोहसिन रजा ने स्थानीय पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में जनता की समस्याएं सुनीं। इस दौरान बदहाल विद्युत और सड़कों की व्यवस्था पर संबंधित विभागों के अधिकारियों को आड़े हाथों लिया।
एमपीडब्ल्यू संविदा कर्मी अमन कुशवाहा और सत्यनारायण ने राज्यमंत्री कोनियमित पदों पर समायोजन करने के लिए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन दिया। पुलिस, राजस्व, पूर्ति विभाग से संबंधित शिकायतें आने पर उन्होंने विभागीय अधिकारियों को तलब किया और उनसे निस्तारण करने को कहा।
बिजली कटौती के मामले में जेई एवं एसडीओ के फोन न उठाने पर अधिकारियों से बात करने का आश्वासन दिया। इस दौरान राज्यमंत्री ने योगी सरकार के आने के बाद प्रदेश में होने वाले बदलाव का बखान किया।
वहीं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इससे पहले गृह नगर आने पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
राज्यमंत्री मोहसिन रजा ने वक्फ के मामलों में उन पर लगे आरोपों का खंडन किया। कहा सारे अभिलेख उपजिलाधिकारी के पास उपलब्ध हैं। जिसे देखना हो देख ले।
वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी खुद पर होने वाली कार्रवाई को लेकर बौखला गए हैं। उन्होंने उपजिलाधिकारी कृपाशंकर यादव से कागज लिया। मीडिया को दिखाते हुए कहा जिस वक्फ की भूमि पर सवाल किए गए हैं वह जमीन उनके बाबा ने किशना नामक महिला से खरीदी थी।
अपने गृह नगर सफ ीपुर जा रहे राज्यमंत्री अचानक मियागंज अस्पताल पहुंच गए। मरीजों को बदहाल देख मौजूद चिकित्सक से बात की। इसके बाद उन्होंने सीएमओ को फोन करके मियागंज स्वास्थ्य केंद्र की स्थिति सुधारने को कहा। वहीं सफ ीपुर प्रभारी चिकित्साधिकारी राजेश कुमार वर्मा को बुलाकर सफ ीपुर सीएसी के हालात सुधारने के निर्देश दिए।
-सफीपुर पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में सुनी जनता की समस्याएं