फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई 10वीं में लड़कों का दबदबा

विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीएसई 10वीं में लड़कों का दबदबा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
उन्नाव।

सीबीएसई 10वीं के रिजल्ट में इस बार लड़कों ने अपनी मेधा का परचम लहराया। अव्वल ग्रेड हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। छात्रों के साथ ही उनके परिजन व स्कूल प्रबंधन होनहारों की उपलब्धि की सराहना करते नहीं थके। ओवरआल रिजल्ट में एवीएम व न्यू ऐरा स्कूल ने बाजी मारी।

वहीं दूसरे स्थान पर केंद्रीय विद्यालय व माउंट लिट्राजी रहा। तीसरे स्थान पर रामकली बुद्धीलाल साहू व केंद्रीय विद्यालय के छात्रों का कब्जा रहा।

शनिवार को सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट दोपहर एक बजे आया। अव्वल प्रदर्शन करने वाले छात्र खुशी से झूम उठे। जीवन के पहले पड़ाव की खुशी का उत्साह देखते ही बन रहा था। बच्चों के साथ परिजन भी सफलता से गदगद रहे। मेधावियों का प्रिंसिपल व शिक्षकों ने मुंह मीठा कराकर उज्जवल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन


पिछले साल बेटियों ने बाजी मारी थी, मगर इस बार लड़कों ने लड़कियों को पछाड़ अपना दबदबा कायम किया। ओवर आल प्रदर्शन में एवीएम स्कूल गीतापुरम के बच्चों ने प्रतिभा का लोहा मनवाया है।
विज्ञापन


वहीं न्यू ऐरा स्कूल गीतापुरम भी कहीं पीछे नहीं रहा। केंद्रीय विद्यालय दही चौकी व माउंट लिट्राजी स्कूल दूसरे स्थान पर रहे। इसके अलावा जवाहर नवोद्य विद्यालय काली मिट्टी, रामकली बुद्धीलाल साहू पुरवा व यूएस इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के बच्चों ने भी दमदार प्रदर्शन कर अपनी छाप छोड़ी।

-रिजल्ट आते ही खुशी से झूम उठे मेधावी, परिवार में उल्लास
-ओवरआल रिजल्ट में एवीएम व न्यू ऐरा स्कूल रहा आगे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें