फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में मां-बेटे समेत चार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसों में मां-बेटे समेत चार की मौत, नौ घायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
उन्नाव।

अलग-अलग थानाक्षेत्रों में मार्ग दुर्घटनाओं में मां-बेटे समेत चार लोगों की मौत हो गई। जबकि एक युवती समेत नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। असोहा थानाक्षेत्र में कालूखेड़ा मार्ग पर शिवगढ़ गांव के पास किसी वाहन की टक्कर से बाइक चला रहा युुवक, उसकी मां और बहन गंभीर रूप से घायल हो गई।

पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां डाक्टर ने मां-बेटे को मृत घोषित कर दिया। जबकि युवती को जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहीं पुरवा कोतवाली क्षेत्र में पुरवा-उन्नाव मार्ग पर डीसीएम और वैन की भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन


हादसे में वैन में बैठी देवरानी-जेठानी की मौत हो गई। जबकि परिवार की दो महिलाओं समेत आठ लोग घायल हो गए। पूरा परिवार बीघापुर थानाक्षेत्र में रहने वाले रिश्तेदार के यहां मांगलिक कार्यक्रम से लौट रहा था।

असोहा थानाक्षेत्र के भाटनखेड़ा गांव निवासी अशोक की पत्नी सुनीता देवी (45) बेटे शैलेंद्र (20) व बेटी बबली (21) शनिवार को लखनऊ के बंथरा थानाक्षेत्र के रमचौरा निवासी रिश्तेदार के बेटे की शादी में शामिल होने गई थी। शनिवार सुबह तीनों बाइक से लौट रहे थे।

कालूखेड़ा-असोहा मार्ग पर शिवगढ़ के पास किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इसमें सुनीता, शैलेंद्र व बबली तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। यहां डाक्टर ने मां सुनीता व बेटे शैलेंद्र को मृत घोषित कर दिया।

जबकि बबली की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पत्नी व बेटे की मौत की सूचना मिलते ही अशोक, बेटा सुधीर बेहोश हो गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एक साथ मां-बेटे की मौत घर में कोहराम मच गया। शैलेंद्र भाई-बहनों में सबसे छोटा था। असोहा एसओ जेएन सिंह ने बताया तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

पुरवा कोतवाली क्षेत्र के गांव घूरखेत निवासी सजीवन की पत्नी शिवकांती अपनी देवरानी अनीता पत्नी राजेश, बेटे संगीत, दामाद बैगांव निवासी ईश्वरदीन, दामाद के बेटे आशीष, बेटी रोशनी, खुशी व परिवार की ही रिंकी पत्नी दिलीप, रेनू, हर्ष व रीना के साथ बीघापुर थानाक्षेत्र के गांव गौरी शादी में होने के लिए किराये की वैन से गए थे।

शनिवार को सभी वैन से घर लौट रहे थे। खरगी खेड़ा गांव के पास उन्नाव की ओर से आ रही डीसीएम और वैन की भिड़ंत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से वैन में फंसे लोगों को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकला और सीएचसी बिछिया पहुंचाया।
विज्ञापन


सीएचसी में डाक्टर ने शिवकांती को मृत घोषित कर दिया। जबकि अनीता पत्नी राजेश, संगीत पुत्र सजीवन व आशीष पुत्र ईश्वरदीन की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल लेकर जाते समय अनीता की भी मौत हो गई। जिला अस्पताल में डाक्टरों ने संगीता की हालत गंभीर देख हैलट रेफर कर दिया। एक साथ दो मौतों से घर में कोहराम मच गया। खुशियां मातम में बदल गईं।

-असोहा-कालूखेड़ा मार्ग पर किसी वाहन की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटे की जान गई
-पुरवा-उन्नाव मार्ग पर डीसीएम और वैन की भिड़ंत में जेठानी-देवरानी की मौत, आठ लोग घायल
-दोनों हादसों में मांगलिक कार्यक्रमाें से घर लौट रहे थे परिजन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें