फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

45 डिग्री पहुंचा तापमान, बिलबिलाए लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
45 डिग्री पहुंचा तापमान, बिलबिलाए लोग
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
औरैया।

गर्मी ने अभी तक के सारे रिकार्ड तोड़ दिए। शनिवार को मानो आसमान से आग बरसी। यह दिन पिछले 20 दिनों में सबसे गर्म रहा। लू के थपेड़ों ने लोगों को परेशान करके रख दिया। प्रचंड गर्मी के कारण जिन्हें जरूरी काम रहा वही घर से निकले। पूरे दिन सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा।

शनिवार सुबह से ही सूरज ने सितम ढाना शुरू कर दिया। दोपहर 12 बजे के बाद स्थिति और विकराल हो गई। गर्म लू के थपेड़ो ने राहगीरों को हलाकान कर दिया। गर्म मौसम से लोगों के कामकाज प्रभावित रहा।
विज्ञापन


बीते 20 दिन बाद शनिवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विशेषज्ञ डॉ. संदीप कुमार सिंह ने बताया कि न्यूनतम तापमान 28.2 रहा। मौसम की आद्रता सुबह 51 व शाम को 24 रिकॉर्ड की गई। हवाओं की गति 6.7 रही ये हवायें पश्चिम की ओर चलीं।
विज्ञापन


शहर में लगातार मौसम बदलने से बीमारियां भी बढ़ रही हैं। जिनसे छोटे बच्चे, बुजुर्गों पर ज्यादा असर पड़ रहा है। जिला चिकित्सालय में मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। जिसमें सामान्य चिकित्सक विशाल अग्निहोत्री ने बताया कि शनिवार को डायरिया व स्किन से संबंधी मरीजों की ज्यादा भीड़ रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें