चकलवंशी। हरदोई-उन्नाव मार्ग पर वाहनों की संख्या बढ़ने और बरसात के कारण निर्माणाधीन पुलियों पर जाम लग गया। कई बारातें जाम में फंस गई। पुलिस ने चकलवंशी चौराहे से भारी वाहनों का रूट डायवर्जन कराया। हालांकि इसके बाद भी लगभग दस किमी में वाहनों की कतार लग गई। थाना प्रभारी दिनेशचंद्र मिश्रा ने पुलिया और चकलवंशी चौराहे पर फोर्स तैनात किया है।
मंगलवार को सफ ीपुर तहसील दिवस जाते समय जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन को निर्देशित किया था कि चकलवंशी से उन्नाव की जाने वाले भारी वाहनों का रुट डायवर्ट कराने के लिए एंगल लगाया जाए। अभी तक लोनिवि ने एंगल नहीं लगाया है। थाना प्रभारी ने बताया कि टोल टैक्स बचाने के लिए बड़े वाहन इस रूट से निकल रहे हैं। इसी कारण वाहनों की संख्या बढ़ गयी है। परिणामस्वरूप शुक्रवार रात पुलिया के पास भीषण जाम लग गया। जाम में कई बारातें फंस गई। सूचना मिलने पर एसओ मौके पर पहुंचे और जाम खुलवाने का प्रयास शुरू किया।
- दस किमी में वाहनों की कतार लग गई