फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
भीतरगांव (कानपुर)। पुलिस चौकी के बेहटा बुजुर्ग और भदेवना गांवों के बीच दो बाइकों की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई। जबकि, तीन लोग घायल हो गए। सीएचसी से दो घायलों को कानपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन

पासीखेड़ा गांव निवासी पवन कुरील (42) अपने गांव के ही अरुण कुमार निषाद (18) के साथ बाइक से घाटमपुर आया था। शाम करीब पांच बजे वापस अपने घर जा रहा था। भदेवना और बेहटा बुजुर्ग गांवों के बीच में उनकी बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई।
हादसे में दोनों बाइकों पर सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी और एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी भीतरगांव पहुंचाया। डाक्टरों ने कोमल यादव (30) निवासी ग्राम रहंटी खालसा (घाटमपुर) को मृत घोषित कर दिया। जबकि, उसके ससुर फूलसिंह यादव (60) निवासी ग्राम रतवा, थाना मौदहा (हमीरपुर) को हल्की चोटें आईं। फूलसिंह अपने दामाद कोमल यादव के साथ रिश्तेदारी गोपालपुर (साढ़) गया था और वहीं से वापस लौट रहा था। डाक्टरों ने गंभीर घायल पासीखेड़ा गांव निवासी पवन कुरील और अरुण निषाद को सीएचसी से कानपुर रेफर कर दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक सवार कोमल यादव हेलमेट लगाए था जबकि, दूसरी बाइक पर सवार दोनों लोग बिना हेलमेट के थे। कोमल यादव गांव के पूर्व प्रधान का बेटा था। उसकी मौत की सूचना जैसे ही उसके घर पहुंची तो कोहराम मच गया देर शाम परिजन रोते-बिलखते भीतरगांव पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें