फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल का जश्न मना वापस लौट रहे ठेकेदार की हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सजेती (कानपुर)। कानपुर से नये साल का जश्न मनाकर वापस लौट रहे कार सवार युवक हादसे का शिकार हो गया। कस्बे के हमीरपुर रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। उसकी मौत हो गई। युवक ठेकेदारी का कार्य करता था। पत्नी अमेठी में एसआई पद तैनात हैं।
विज्ञापन

इटर्रा (घाटमपुर) निवासी कालिका प्रसाद सिंह कछवाह वर्तमान में जहानाबाद (फतेहपुर) में निवास कर रहे हैं। उनका एकलौता पुत्र राघवेंद्र सिंह कछवाह (32) ठेकेदारी करता था। बीते सोमवार को राघवेंद्र कानपुर नववर्ष की पार्टी में शामिल होने गया था। देररात कार से अकेले ही वापस जहानाबाद (फतेहपुर) लौट रहा था। रात एक बजे के आसपास वह घाटमपुर के मुख्य चौराहे से जहानाबाद रोड पर मुड़ने की जगह सीधा हमीरपुर रोड पर चला गया। सजेती क्षेत्र के गुजेला गांव के पास तेज रफ्तार वाहन ने उसकी कार में सामने से टक्कर मारते हुए निकल गया।
हादसे में राघवेंद्र की कार के परखच्चे उड़ गए। वह कार में ही फंस गया। जानकारी होने पर पुलिस और पीएनसी की टीम ने उसे कार से बाहर निकालकर सीएचसी घाटमपुर पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। भोर में सूचना जैसे ही राघवेंद्र के परिजनों को मिली तो कोहराम मच गया। जहानाबाद और इटर्रा गांवों से उसके परिजनों के साथ ही बड़ी संख्या में लोग सीएचसी घाटमपुर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। थाने में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। बता दें कि हादसे में मृत ठेकेदार राघवेंद्र सिंह कछवाह का विवाह हाल ही में घाटमपुर क्षेत्र में हुआ था। उसकी पत्नी नीलम सिंह पुलिस में एसआई है। वर्तमान में उसकी तैनाती अमेठी (रायबरेली) में है। पति की मौत की सूचना पाकर वह घाटमपुर आईं। नीलम की गोद में एक बच्चा भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें