फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रधान पर हमला, चार के खिलाफ रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
संदलपुर (कानपुर देहात)। मंगलपुर थाना क्षेत्र के जसापुर गांव में सोमवार की देर रात एक परिवार के चार लोगों ने पूर्व प्रधान पर हमला कर लहूलुहान कर दिया। घायल को हवासपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया। पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन

जसापुर गांव में सोमवार देर रात पूर्व प्रधान राम अवतार के दरवाजे के पास कुछ लोग शराब के नशे में गांव की ग्राम प्रधान के पति को गाली गलौज कर रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले जागेश भी पूर्व प्रधान को गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि जागेश के परिजनों ने पूर्व प्रधान को धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। घटना की सूचना पाकर यूपी 100 पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी भाग निकले। थानाध्यक्ष मंमलपुर तुलसीराम पाडेय ने बताया कि पूर्व प्रधान की तहरीर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई हैं। वहीं दूसरे पक्ष की एक महिला ने पूर्व प्रधान पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। जिसकी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें