घाटी में नील गाय से टेंपो टकराया
चित्रकूट। शहर से सटे देवांगना घाटी पर यात्रियों से भरा टेेंपो नील गाय से टकरा गया। जिससे टेंपो पलटने से बचा लेकिन उसमें सवार छह यात्री मामूली रूप से घायल हो गए।
शनिवार की सुबह बहिलपुरवा थानाक्षेत्र के मडैय्यन गांव की ओर से यात्रियों को लेकर मुख्यालय आ रहा टेंपो देवांगना घाटी के पास नील गाय से टकरा गया। हादसे में टेंपो पलटने से बच गया। लेकिन उसमें सवार रूकमाखुर्द निवासी स्वरूपकुमार पुत्र चुनकावन, सुमित्रा पत्नी रामप्रकाश, लखन पुत्र गुड्डा, मडैय्यन निवासी रामगुलाम पुत्र शंकर, चुनकिया पत्नी गुलाब व सतिया देवी पुत्री रूपचंद्र मामूली रूप से घायल हुईं।
इसके अलावा रेहुंटा निवासी रामानुज पुत्र रामनाथ व चुन्नीलाल पुत्र ददुआ शुक्रवार की शाम खेाह के पास अचानक बाइक से फिसलकर गिर गए। दोनों को घायला वस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक चालक ने हेलमेट पहना था। इसी क्रम में राजापुर के विलास निवासी शिवऔतार पुत्र परसन भी सड़क दुर्घटना में घायल हुए। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।