फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीईटी: परीक्षा में ले जाना होगा फोटो युक्त पहचान पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। रविवार को जिले के 18 केंद्रों में टीईटी की परीक्षा होगी। जिसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र वेबसाइट पर डाउनलोड हो गए हैं। प्रवेश पत्र के अलावा पहचान से संबंधित कोई फोटोयुक्त पहचान पत्र व बीएड का मूल प्रमाण पत्र भी ले जाना अनिवार्य कर दिया गया है।
विज्ञापन

बता दें कि टीईटी परीक्षाओं की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। जिले के 18 इंटर कालेजों में 11,781 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। प्रधानाचार्यों को छात्र आवंटन की सूची मुहैया करा दी गई है। जिसके आधार पर सीटिंग प्लान बन कर तैयार हो रहा है। शिक्षकों की ड्यूटी संबंधित केंद्रों पर लगा दी गई है। राजकीय विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को प्रत्येक केंद्र में पर्यवेक्षक के रुप में तैनात कर दिया गया है। नकल विहीन परीक्षा के लिए पूर्व में डीआईओएस व डीएम की अध्यक्षता में अलग-अलग बैठकें हो चुकी हैं।
परीक्षा के दौरान मोबाइल, कैलकुलेटर व अन्य इलेक्ट्रानिक डिवाइस आदि पूर्ण रूप से प्रतिबंधित हैं। रविवार को परीक्षा दो पॉलियों में होगी। जिसमें प्राथमिक स्तर की परीक्षा सुबह 10 से 12:30 बजे तक होगी, जबकि उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा 3 से 5:30 बजे तक होगी। परीक्षा में प्राथमिक स्तर पर 8 हजार 395 व उच्च प्राथमिक के 3386 परीक्षार्थी शामिल होंगे। डीआईओएस अरविंद कुमार द्विवेदी ने बताया कि नकल विहीन परीक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। कमरों में सीसीटीवी चालू रहेंगे वहीं केंद्रों पर पर्यवेक्षक भी लगा दिए गए हैं। बताया कि बीएड व अन्य प्रशिक्षण प्रमाण पत्र की मूल प्रति लेकर आना अनिवार्य है। जिन परीक्षार्थियों के प्रमाण पत्र नहीं आए हैं वह नेट से निकाले गए प्रमाण पत्रों पर संबंधित रजिस्ट्रार से हस्ताक्षर करा लाएंगे, तभी वह मान्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें