फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धारदार हथियार से युवक की हत्या, एक मरणासन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
रसूलाबाद(कानपुर देहात)। थाना क्षेत्र के बंदराहा गांव में सोमवार सुबह एक मुर्गी फार्म के पास एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सीएचसी भेजा। वहां से उसे हैलट रेफर कर दिया गया। घटनास्थल पर पहुंचे एसपी राधेश्याम ने छानबीन की। मामले में एसपी का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला नशेबाजी में हत्या का लग रहा है। वहीं फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अभी किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

बंदरहा गांव में आशाराम यादव के बंद पड़े मुर्गी फार्म में रविवार शाम मछली बनाई गई थी। जिसमें कई लोग शामिल हुए थे। सोमवार सुबह मुर्गी फार्म से कुछ दूर संतोष उर्फ सिंटू (27) रक्त रंजित शव पड़ा मिला जबकि लालबहादुर (30) गंभीर रूप से घायल पड़ा था। नहर के पास खून से सनी कुल्हाड़ी, ईंट सरिया व चादर आदि पड़ी थी। वहीं मुर्गी फार्म में कड़ाही आदि बर्तन व शराब के 14 खाली क्वार्टर पड़े मिले। जिससे आशंका है कि मछली बनाने खाने के दौरान नशेबाजी हुई और किसी बात को लेकर विवाद के बाद संतोष की हत्या कर दी गई जबकि लालबहादुर को मरणासन्न कर दिया गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची यूपी 100 पुलिस ने उच्चाधिकारियों को सूचना दी। पुलिस ने घायल को सीएचसी भेजा। वहां उसे हैलट रेफर कर दिया गया। घटनास्थल पर पहुंचे एसपी राधेश्याम व सीओ बैजनाथ ने छानबीन कर एसओ रसूलाबाद को घटना के खुलासे के निर्देश दिए। घटना के बाद मृतक की मां कलावती पत्नी तारावती का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक के दो बेटी मानसी (3), आन्या (1) है। एसओ सुशील कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। घटना की जानकारी पर एसडीएम परवेज अहमद भी पहुंच गए। उन्होंने ग्रामीणों से बात की। वहीं फारेंसिक टीम ने मौके पर पड़े खून की सनी मिट्टी व अन्य चीजों से साक्ष्य संकलित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें