फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन घरों से आठ लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बारासगवर (उन्नाव)। थानाक्षेत्र के अकबरपुर में रविवार रात चोरों ने तीन घरों से आठ लाख रुपये की नगदी व जेवरात चोरी कर लिए। पीड़ित गृहस्वामियों ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


अकबरपुर निवासी पप्पू साहू पुत्र काली के घर पर सोमवार की रात चोर छत से आंगन में उतरे। चोरों ने घर में रखी 40 हजार की नगदी व एक लाख के जेवर उठा ले गए। इसके बाद चोर पड़ोस में स्थित संतोष तिवारी पुत्र भगवती के घर की छत से आंगन के सहारे कमरों में दाखिल हुए। घर में संतोष की मां अकेली थी। बहू व संतोष तिवारी बाहर गए थे।

चोरों ने जिस कमरे में मां लेटी थी बाहर सेे दरवाजा बंद कर दिया। फिर अलमारी में रखे 3 लाख नगद व इतने ही कीमत के जेवर पार कर दिए। यह रकम उसने ट्रैक्टर खरीदने के लिए रखी थी। इसके बाद चोरों ने नंदकिशोर के घर में रखे लगभग 1 लाख मूल्य के जेवर व 5 हजार कैश चोरी कर लिया। तीन घरों से लाखों रुपये की चोरी होने से गांव में दहशत का माहौल है। थाना प्रभारी अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मौके पर डाग स्क्वाड बुलाकर जांच पड़ताल की गई है। जल्द ही चोरी की घटनाओं का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोरों ने एक के बाद एक तीन घरों को बनाया निशाना
तीन लाख 45 हजार नगद और लाखों के जेवर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें