फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोडर बैक करने में चालक की मौत, खलासी जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्हौर (कानपुर)। कोतवाली क्षेत्र के मुसाहेपुर गांव में बुधवार की देरशाम लोडर दुर्घटना में चालक की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसका सहायक गंभीररूप से घायलरूप से घायल हो गया। पहले कुछ लोगों ने दुर्घटना को छिपाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों द्वारा मामले की सूचना पुलिस को दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी भेजा। मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

बुधवार की शाम छह बजे शिवराजपुर कस्बे से इंडियामार्का हैंडपंप के पाइप लेकर लोडर चालक जितेंद्र (22) पुत्र अरविंद निवासी उत्तरीपुरा क्षेत्र के मुसाहेपुर गांव आए थे। लोडर बैक करने के दौरान गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। चालक जितेंद्र की मौके पर मौत हो गई, जबकि मुसाहेपुर गांव के प्रेमसागर बुरी तरह घायल हो गए।
ग्रामीणों ने बताया कि पाइप उतारने के दौरान चालक जितेंद्र नीचे खड़ा था, तभी कुछ लोग लोडर बैक करने लगे। उक्त व्यक्ति जब तक गाड़ी नियंत्रित करता लोडर जितेंद्र पर चढ़ गया। उसकी मौके पर मौत हो गई। वहीं इंसपेक्टर जनार्दन सिंह ने बताया कि मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए सीएचसी भेज मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी गई। पूरी घटना की जानकारी की जा रही है मृतक के पिता अरविंद के द्वारा तहरीर प्राप्त हो गई है रिपोर्ट पंजीकृत की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें