फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदमे से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बांदा। बैंक और अन्य लोगों से लिए कर्ज के तनाव में किसान की सदमे से मौत हो गई। किसान पर बैंक का लगभग सवा लाख से ज्यादा कर्ज है। पुत्री की शादी के लिए रिश्तेदारों व ग्रामीणों से भी करीब डेढ़ लाख रुपये कर्ज लिया था।

सदर तहसील क्षेत्र के कनवारा गांव के मजरा छावनी डेरा निवासी दलजीत सिंह यादव (45) पुत्र तेजवा यादव की शुक्रवार को दोपहर तबियत बिगड़ गई। परिजन उसे जिला अस्पताल लाए यहां मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतक के पुत्र भीष्म और भतीजा पवई गांव निवासी देवकुमार यादव ने बताया कि दलजीत के नाम 10 बीघा जमीन है। इसी से परिवार का गुजर-बसर होता है।
विज्ञापन


चार साल पूर्व इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक, कालूकुआं शाखा से 1 लाख 35 हजार रुपये का कर्ज लिया था। दैवी आपदा के चलते अच्छी पैदावार न होने पर कर्ज की अदायगी नहीं हो सकी। पिछले वर्ष पुत्री गोमती की शादी के लिए रिश्तेदारों व ग्रामीणों से भी करीब डेढ़ लाख रुपये का कर्ज लिया था।
विज्ञापन


यह भी बताया कि हाल ही में बैंक ने कर्ज अदा करने के लिए नोटिस भेजी थी। तभी से तनाव में थे। मृतक के तीन पुत्र व पांच पुत्रियां हैं। उधर, संबंधित बैंक प्रबंधक से इस बाबत बात करने की कोशिश की गई, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका।

सदमे से किसान की मौत
1.35 लाख रुपये बैंक से रिश्तेदारों से लिया था डेढ़ लाख रुपये कर्ज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें