फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुंदेलखंड के मुद्दे सदन में उठाएंगे विपक्षी विधायक

विज्ञापन
विज्ञापन
बुंदेलखंड के मुद्दे सदन में उठाएंगे विपक्षी विधायक
विज्ञापन

विधान परिषद सभापति को सौंपी 60 प्रश्नों की सूची
कांग्रेसी नेता एमएलसी नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने पूछे सवाल
वर्षाकालीन सत्र में सकार को घेरने की तैयारी
अमर उजाला ब्यूरो
बांदा। प्रदेश की विधान परिषद में बुंदेलखंड के मुद्दों पर सरकार को एक बार फिर घेरने की तैयारी है। इसके लिए विपक्ष के सदस्य तारांकित प्रश्नों का हथियार इस्तेमाल करेंगे। परिषद का वर्षा कालीन सत्र अगस्त या सितंबर में होगा। कांग्रेस नेता और विधान परिषद सदस्य नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने सरकार से लगभग 60 सवाल पूछे हैं। तारांकित प्रश्नों की यह सूची विधान परिषद सभापति ने जवाब देने के लिए सरकार को भेज दी है।
विज्ञापन

विधान परिषद सदस्य नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने बताया कि तारांकित प्रश्नों में बुंदेलखंड में कृषि और बंजर भूमि, किसानों की आय बढ़ाने संबंधी उठाए गए कदम, केन-बेतवा लिंक परियोजना, गंगऊ, रनगवां और बरियारपुर बांधों की तलहटी पर भारी मात्रा में जमा हो गई सिल्ट से बांधों की भंडारण क्षमता में कमी, चित्रकूटधाम मंडल में उद्योगों की स्थिति, बांदा-फतेहपुर की सीमा स्थित ललौली में ध्वस्त सड़क, बुंदेलखंड में अन्ना पशुओं के लिए पशु बाड़े, बांदा-चित्रकूट के सरकारी अस्पतालों में डाक्टरों व स्टाफ की कमी, बांदा नगर के बाईपास सहित अन्य मुद्दे शामिल हैं। सरकार को इन पर जवाब देना होगा। अनुपूरक प्रश्न भी पूछे जाएंगे। इस दौरान सदन में बहस भी होगी। नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने बताया कि सभी तारांकित प्रश्नों को विधान परिषद सभापति ने प्रदेश सरकार को जवाब देने के लिए भेज दिया है। सरकार सत्र में जवाब देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें