फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में वृद्ध की मौत, चाचा-भतीजी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चौडगरा(फतेहपुर)। दवा लेने जा रहे बुखार पीड़ित वृद्ध की मंगलवार को ट्रक की टक्कर से मौत हो गई। इसी ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार चाचा-भतीजी भी घायल हुए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कल्यानपुर थाने के कस्बा निवासी रामजियावन (84) को तीन दिन से बुखार आ रहा था। वह गोपालगंज पीएचसी पैदल दवा लेने जा रहे थे। हाईवे पार करते वक्त पीएचसी गेट के सामने ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसा देखकर आसपास के लोग पहुंचे। पीएचसी में डाक्टर ने वृद्ध को मृत घोषित कर दिया। घटना से वृद्ध की करीब 80 वर्षीय पत्नी मूला देवी रोते बिलखते बहुओं के सहारे पीएचसी पहुंचीं। उनके दो बेटे भोला और होरीलाल हैं। भोला का दो माह पहले दुर्घटना में पैर फैक्चर हो गया था। भोला को गांव के लोग चारपाई में लेकर पीएचसी जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे भोला चर्चा में आ गए थे। इसी हादसे में रायबरेली जिले के भोजपुर थाना क्षेत्र के जदईखेड़ा निवासी मुन्नीलाल (55) और उसकी भतीजी ज्योति घायल हो गई। चाचा बाइक से भतीजी का प्लास्टर कटवाने जिला अस्पताल आए थे। वह दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। हेलमेट लगाए थे। दोनों छिटक कर दूर गिरने से घायल हुए। उनकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। एसओ अरविंद सिंह गौर ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर वृद्ध के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें