फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माघ मेला में चलेंगी 20 अतिरिक्त बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। परिवहन निगम ने माघ मेला के लिए रविवार से अतिरिक्त रोडवेज बस सेवा शुरू कर दी है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए परिवहन निगम ने मकर संक्रांति और अमावस्या पर्व पर विशेष व्यवस्था की है। इसमें फतेहपुर डिपो से 20 अतिरिक्त बसें लगाई गई हैं। अब डिपो की इलाहाबाद-कानपुर रूट पर कुल 60 बसें हो गई हैं।

माघ मेला पर्व में संगम स्नान करने वाले श्रद्धालुओं को रात-दिन ज्वालागंज बस स्टाप से बसें मिलेंगी। बस अड्डा से हर 15 मिनट में बस इलाहाबाद जाएगी। यात्रियों की भीड़ बढ़ने पर और जल्दी बसों को रवाना किया जाएगा। मकर संक्रांति स्नान करने वाले लोगों की शाम से ही बस अड्डा में भीड़ इकट्ठा होना शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


माघ मेला बस संचालन प्रभारी बनाए गए ओपी सोनकर ने बताया कि कानपुर-इलाहाबाद रूट पर 40 बसें पहले से चल रही हैं। सफर में किसी प्रकार यात्रियों को परेशानी नहीं होगी। चालक और परिचालकों को भी प्रतीक्षा में रखा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें