फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौत चाचा की, पोस्टमार्टम रिपोर्ट भतीजे के नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सातमील के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दंपति में मरे सीताराम की पोस्टमार्टम रिपोर्ट उसके जीवित भतीजे धर्मेंद्र के नाम पर बन गई। रिपोर्ट थाने पहुंचने के बाद हड़कंप मच गया। पुलिस कर्मी वापस पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे तो डाक्टर देर शाम होने पर चले जा चुके थे। डाक्टर के एक पखवारे के लिए अवकाश में जाने का पता लगा।

हुसैनगंज थाने के बीसापुर गांव निवासी सीताराम अपनी पत्नी सुनीता के साथ शहर आ रहे थे। तभी पेट्रोल पंप के पास ट्रक की टक्कर में सीताराम की मौत हो गई थी। पुलिस ने पंचनामा भरकर गुरुवार को शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना की रिपोर्ट भतीजे धर्मेन्द्र पुत्र शंकर लाल की ओर से दर्ज कराई थी। पोस्टमार्टम के बाद थाने रिपोर्ट लेकर सिपाही पहुंचा तो हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्टे पांव सिपाही पोस्टमार्टम हाउस आया लेकिन डाक्टर जा चुके थे। मामले की जांच की गई तो पता चला पुलिस लाइन में कागजात इंट्री के बाद लगने वाले पहले पेज में वादी को ही मृतक बना दिया। वही नाम जिला अस्पताल में इंट्री हुआ और उसी नाम की रिपोर्ट तैयार हो गई। थाना प्रभारी उदयवीर सिंह ने बताया कि डाक्टर के आने पर रिपोर्ट सही कराई जाएगी।

चाचा की मौत में भतीजे के नाम बनी पोस्टमार्टम रिपोर्ट
पुलिस लाइन में लगे कागजात गलत
पोस्टमार्टम रिपोर्ट सुधराने पहुंचा तो डाक्टर नहीं मिले
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें