फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड से दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर/जाफरगंज । अलग-अलग स्थानों पर गुरुवार को ठंड लगने से दो लोगों की मौत हो गई। थरियांव थाना क्षेत्र के हसवा कस्बा निवासी रुद्रभान सिंह (50) की गुरुवार भोर ठंड लगने से अचानक तबियत बिगड़ गई। परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


उधर, जाफरगंज थाने के इटरा गांव में एक करीब 22 वर्षीय युवक का शव मिला। गांव के सुरेश यादव ने पुलिस को सूचना दी। सुरेश ने बताया कि युवक विक्षिप्त हालत में कई दिनों से गांव में घूमता था। उसका सुबह गांव किनारे से शव बरामद हुआ। ठंड लगने से मौत की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उसकी पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


ठंड लगने से दो लोगों की मौत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें