फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालाबाजारी को जा रहा अनाज पकड़ा गया

विज्ञापन
विज्ञापन
कंपिल। थाना क्षेत्र के जलालपुर में सरकारी गेहूं व चावल बेचे जाने की सूचना पर पुलिस ने छापा मारा। कोटेदार मौके से भाग गया। पुलिस ने गल्ला जब्त कर सप्लाई इंस्पेक्टर को सूचना दी। जांच में गेहूं व चावल सरकारी निकला। सप्लाई इंस्पेक्टर ने बताया कि कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



शनिवार दोपहर एक कोटेदार ने गेहूं व चावल गांव के ही मुकेश के दरवाजे के सामने रोड पर लाकर रख दिए। कोटेदार ट्रैक्टर का इंतजार कर रहा था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना सिवारा चौकी पुलिस को दे दी। चौकी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गई। इस दौरान कोटेदार मौके से भाग गया। पुलिस राशन कब्जे में कर थाने ले गई। पुलिस ने सप्लाई इंस्पेक्टर राजेश चौधरी को सूचना दी। सप्लाई इंस्पेक्टर ने गांव पहुंचकर ग्रामीणों के बयान दर्ज किए।


थानाध्यक्ष ललित कुमार ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर 12 बोरी गेहूं और दो बोरी चावल पकड़ा गया है। मौके पर कोई नहीं मिला। सप्लाई इंस्पेक्टर ने बताया कि जांच में गेहूं, चावल सरकारी निकला है। राशन गांव के ही कोटेदार सुरेश पाल का है। कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



कालाबाजारी को जा रहा गेहूं-चावल पकड़ा
सप्लाई इंस्पेक्टर बोले, कोटेदार के खिलाफ होगी कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें