फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल परिसर में जलभराव से पढ़ाई बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। मानसून और शिक्षण सत्र एक साथ शुरू होने से कई लाभ हुए मगर पढ़ाई प्रभावित है। खासकर ग्रामीण क्षेत्र में बने सरकारी विद्यालय परिसर में जलभराव से तालाब जैसा नजारा है।
विज्ञापन


विद्यालय पहुंचने के लिए शिक्षकों व छात्रों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। विद्यालय निर्माण के समय तकनीकी कमी व नाली का निर्माण न होने से यह समस्या है।

जुलाई माह में ग्रामीण क्षेत्र के स्कूल तो खुल गए मगर अब स्कूल परिसर मेें बारिश का पानी भरा होने से छात्रों की पढ़ाई बाधित हो रही है। दो दिनों से हो रही झमाझम बारिश के कारण शिवरामपुर, भरतकूप, मानिकपुर व पहाड़ी क्षेत्र के कई विद्यालय परिसार में पानी भर गया है।
विज्ञापन


जिससे शिक्षक व छात्रों को परिसर में भरे पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ता है। हाजिरी लगाने के लिए शिक्षक व रसोइया भी जलभराव के बीच से होकर आती-जाती हैं। वहीं बच्चों को विद्यालय भेजने से अभिभावक भी डर रहे हैं।

बीएसए को पत्र दिया: चित्रकूट। पूर्व माध्यमिक विद्यालय भरथौल के प्रधानाध्यापक एनके पांडेय ने जिला बेसिक शिक्षाधिकारी को दिए पत्र में बताया है कि विद्यालय परिसर में बारिश का पानी भरा है। जिसमें जहरीले कीड़े के काटने का भी डर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें