फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में मामा-भांजी समेत तीन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अचलगंज (उन्नाव)। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर सोमवार सुबह ट्रक और कार की भिड़ंत में कार सवार मांमा-भांजी समेत तीन लोगों की मौत हो गई। मां-बेटे समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें दो बच्चों को कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर किया गया है। कार सवार युवक अपने दोस्त व अन्य परिजनों के साथ बहन को विदा कर कराके लौट रहा था।


शुक्लागंज के गंगाघाट थाना क्षेत्र के गंगानगर पोनीरोड निवासी ललित शुक्ला (25) पुत्र सुरेश नारायण शुक्ला की बहन उन्नाव में ब्याही है। शुक्रवार सुबह ललित अपने साथी इसी थाना क्षेत्र के गांधी नगर निवासी अनिल पांडेय (40) पुत्र स्व. रमेशचंद्र पांडेय के साथ उसी की कार से शहर के मोहल्ला पीतांबरनगर निवासी बड़ी बहन सुषमा पत्नी विनोद बाजपेई को विदा कराने आया था। ललित कार चला रहा था। लौटते समय करीब दस बजे हाईवे पर गहरा के पास स्टोन डस्ट लदे ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन



हादसे में ललित शुक्ला, उसकी बहन सुषमा, भांजी अवनी (9 माह), भांजा ऋषभ (8) के अलावा ललित का दोस्त अनिल (40), अनिल की भतीजी सोनिया (6) और भतीजा अवी (4) पुत्र सुनील पांडेय गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। यहां डाक्टरों ने ललित, उसकी भांजी अवनी और दोस्त अनिल को मृत घोषित कर दिया। सोनिया और अवी को हैलट अस्पताल रेफर कर दिया। सुषमा व उनके बेटे ऋषभ का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन



पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। हादसे के बाद मौके से भागे ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। अचलगंज थानाध्यक्ष मोहम्मद अशरफ ने बताया कि ललित के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। ललित की मौत से पिता व मां विमला बेहाल हैं। पिता ने बताया कि ललित ड्राइवरी करके परिवार का खर्च चलाता था।


- उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर हुई ट्रक-कार में भिड़ंत
- मां-बेटा समेत चार लोग घायल, दो रेफर किए गए हैलट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें