फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी सरकार में बंद हो दलित उत्पीड़न

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

उरई। वामपंथी मोर्चा ने योगी सरकार में हो रही दलित उत्पीड़न की घटनाओं पर आक्रोश व्यक्त किया। उन्होंने योगी सरकार के ढाई माह के कार्यकाल को कुशासन बताया है। आक्रोशित वामपंथी मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया। उन्होंने प्रदेश में कानून व्यवस्था दुरुस्त करने के साथ किसानों व मजदूरों की समस्याओं के निराकरण की मांग की है।
विज्ञापन


सोमवार को कम्युनिस्ट नेता विजय सिंह के नेतृत्व में भूपेंद्र सीरोठिया, रमा स्वर्णकार, जहीर, भगवान सिंह, राम कुमार, भानु प्रताप, रामश गुप्ता, राजेश तिवारी, रक्षा अवस्थी, किरन पाल, रानी, आदि कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंच गए। यहां उन्होंने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी नरेन्द्र शंकर पांडे को दिया। इसमें उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार के मात्र ढाई माह के कार्यकाल मे गुंडाराज चरम पर है। प्रदेश में आए दिन लूट बलात्कार जैसी घटनाएं हो रही हैं। प्रदेश में महिलाएं सड़कों पर सुरक्षित नहीं हैं। किसान मजदूर हर वर्ग परेशान है। दलितों पर उत्पीड़न किया जा रहे है। उन्होंने मांग की है कि जल्द से जल्द प्रदेश में कानून व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें